मोदी की चुनावी रैली से क्यों उठकर चले गए मणिपुर के लोग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंफ़ाल (मणिपुर) रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी शेयर किया जा रहा है जिसमें दिखाई देता है कि पुलिस के कुछ जवान लोगों को एक दरवाज़े से बाहर निकलने से रोक रहे हैं. इस वीडियो के साथ लोग लिख रहे हैं कि '2014 में मोदी की रैली में लोग आते थे, 2019 में उन्हें पुलिस के दम पर रोकना पड़ रहा है'. 'मणिपुर टॉक्स' नाम की एक स्थानीय वेबसाइट ने भी यह वीडियो शेयर किया है और लिखा है, "भारी अफ़रा-तफ़री के बीच लोगों को मोदी की रैली में रोके रखने के लिए पुलिस को मेहनत करनी पड़ी. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को मैदान में रोका. ये शर्म की बात है." ट्विटर पर इस वेबसाइट के द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो क़रीब तीन लाख बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे री-ट्वीट कर चुके हैं. इनमें कई यूज़र ऐसे हैं जिन्होंने लिखा है कि मोदी के भाषण से निराश होकर मणिपुर के लोग रैली के बीच ही वापस लौटने लगे थे. सोशल मीडिया पर एक-दो वीडियो ऐसे भी हैं जिनमें दिखाई देता है कि पुलिस ने मैदान का दरवाज़ा बंद कर रखा है और महिलाएं लोहे के दरवाज़े के ऊपर चढ़कर ...