Posts

Showing posts from October, 2018

प्रियंका की शादी: क्लैश नहीं होगी दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी

में जो खबर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है बड़े स्टार्स की शादियां. दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके अलावा प्रियंका और निक जोनस की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही हैं. प्रियंका की शादी और दीपिका की शादी के रिसेप्शन के क्लैश होने की भी खबरे हैं. मगर ताजा रिपोर्ट्स से इस कयास पर पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है. 14-15 नवंबर को दीपिका-रणवीर की शादी के बाद इंडिया में दो रिसेप्शन रखे जाएंगे . इसमें एक मुंबई में 21 नवंबर को आयोजित होगा और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में 28 नवंबर को रखा जाएगा. पहले इस रिसेप्शन के 1 दिसंबर को होने की खबरें थीं. वहीं सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी दोनों रिसेप्शन के खत्म होने के बाद होगी. दोनों की शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी. दोनों जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी रचाएंगे. 21 अक्टूबर को दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर कार्ड जारी कर अपने शादी की डेट बताई. इसके बाद से ही दोनों को हर तरफ से बधाइयां मिलने लगीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लेक कोमो इटली के आलीशान विला डेल बालबियानेलो में शादी कर स...