बाबूलाल गौर बोले- भाजपा अब कुशाभाऊ वाली पार्टी नहीं रही, वरिष्ठ नेता हो रहे अपमानित
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि भाजपा अब कुशाभाऊ ठाकरे वाली पार्टी नहीं है। अब यहां पर वरिष्ठों का सम्मान नहीं होता है, उन्हें अपमानित किया जाता है। बाबूलाल गौर ने कहा कि राघव जी, सरताज सिंह, और रामकृष्ण कुसमरिया जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया गया। लक्ष्मीकांत शर्मा का कद बढ़ने लगा तो उन्हें व्यापमं में फंसा दिया। कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता को प्रदेश छोड़ना पड़ा। एक के बाद एक अपने ही वरिष्ठ नेताओं को षड़यंत्र करके ठिकाने लगा दिया गया। असल में, गौर बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर निशाना साधा है। बाबूलाल गौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो इसके एवज में हमने भी काम किया। इस बार पार्टी को चुनाव जितवाया। कैबिनेट से बाहर क्यों किया पूर्व मुख्यमंत्री गौर अब तक इस बात से खफा हैं कि उन्हें कैबिनेट से बाहर क्यों निकाला गया। गौर कहते हैं कि मुझे बिना गलती के कैबिनेट से बाहर कर दिया। क्या यह उचित था। एक बार तो सोचते कि मेरी जीवनभर की मेहनत, सम्मान को धक्का पहुंचा रहे हो। ऑफर पर विचार करेंगे गौर कहते हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के...