बाबूलाल गौर बोले- भाजपा अब कुशाभाऊ वाली पार्टी नहीं रही, वरिष्ठ नेता हो रहे अपमानित

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि भाजपा अब कुशाभाऊ ठाकरे वाली पार्टी नहीं है। अब यहां पर वरिष्ठों का सम्मान नहीं होता है, उन्हें अपमानित किया जाता है। बाबूलाल गौर ने कहा कि राघव जी, सरताज सिंह, और रामकृष्ण कुसमरिया जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया गया।

लक्ष्मीकांत शर्मा का कद बढ़ने लगा तो उन्हें व्यापमं में फंसा दिया। कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता को प्रदेश छोड़ना पड़ा। एक के बाद एक अपने ही वरिष्ठ नेताओं को षड़यंत्र करके ठिकाने लगा दिया गया। असल में, गौर बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर निशाना साधा है। बाबूलाल गौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो इसके एवज में हमने भी काम किया। इस बार पार्टी को चुनाव जितवाया।

कैबिनेट से बाहर क्यों किया
पूर्व मुख्यमंत्री गौर अब तक इस बात से खफा हैं कि उन्हें कैबिनेट से बाहर क्यों निकाला गया। गौर कहते हैं कि मुझे बिना गलती के कैबिनेट से बाहर कर दिया। क्या यह उचित था। एक बार तो सोचते कि मेरी जीवनभर की मेहनत, सम्मान को धक्का पहुंचा रहे हो।

ऑफर पर विचार करेंगे
गौर कहते हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, जिस पर वो विचार कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के ऑफर पर बाबूलाल गौर क्या विचार कर रहे हैं, यह तो उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस ऑफर को लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में बुजुर्गों का अनादर हो रहा है और कांग्रेस में अनुभव का सम्मान किया जाता है, इसलिए दिग्विजय सिंह ने उन्हें यह ऑफर दिया है।

कांग्रेस के पास नेताओं की कमी
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कांग्रेस के पास ऐसे नेता नहीं हैं जिनको चुनाव लगाया जा सके, इसलिए कांग्रेस बीजेपी के लोगों से बातचीत कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि बाबूलाल गौर को दिग्विजय सिंह ने भोपाल से चुनाव लड़ने का ऑफर किया है तो इस पर राकेश सिंह ने कहा कि बाबूलाल गौर ने खुद ही मना कर दिया है। इस पर वे कुछ नहीं कहेंगे।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से न्यू-मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, धर्मकांटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुए जाएंगी। आम ट्रैफिक के लिए मार्ग लिली टॉकीज, चिकलौद रोड, जिंसी धर्मकांटा होते हुए टीटी नगर की ओर रहेगा।

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

ट्रैफिक में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक पुलिस के टेलीफोन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर कॉल किया जा सकता है।

गुरुवार को जमकर गिरे ओले, किसान चिंतित 
प्रदेश के सिवनी-मालवा में सुबह और बैतूल में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इसके अलावा शहडोल, सतना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली में भी ओलावृष्टि हुई। इससे फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है और किसान चिंतित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

朝鲜局势: 新冠疫情后的军事危机忧虑

वॉट्सऐप ने हर महीने डिलीट किए 20 लाख अकाउंट, क्योंकि इनसे गलत कंटेंट शेयर हो रहा था

Xiaomi Redmi 6A: 6,000 रुपये तक के बजट में ये है बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए वजह