Xiaomi Redmi 6A: 6,000 रुपये तक के बजट में ये है बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए वजह

चीनी स्मार्टफोन मेकर का एंट्री लेवल Redmi 6A सस्ता हो गया है. इस कीमत पर ये स्मार्टफोन आपके बेस्ट डील साबित होगा. क्योंकि इससे कम कीमत पर आपको इस तरह के फीचर्स और क्वॉलिटी नहीं मिलेगी और इस कीमत पर इससे बेहतर नहीं मिलेगा. परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इस डिवाइस को खास बनाती हैं. इस कीमत पर कम ही स्मार्टफोन में आपको इस लेवल का परफॉर्मेंस मिलता है. दूसरी चीज इसका डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी है.

ज्यादातर एंट्री लेवल स्मार्टफोन की दिक्कत ये होती है वो देखने और होल्ड करने में सस्ते लगते हैं. लेकिन इस स्मार्टफोन में ऐसा नहीं है. देखने में डिसेंट फोन लगता है और होल्ड करने में भी सॉलिड है. इसकी कुछ खूबियां जो आपको जाननी चाहिए.

परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में MediaTek का नया प्रोसेसर Helio A22 दिया गया है जिसे मीडियाटेक ने एंट्री लेवल फ्लैगशिप डिवाइस के लिए लॉन्च किया था. इसे 12नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है. बैटरी लाइफ इसकी वजह से भी इंप्रूव्ड है. परफॉर्मेंस के मामले  में भी इस सेग्मेंट में बेस्ट है ये स्मार्टफोन. इंटरनेट सर्फिंग, गेमिंग, वीडियो देखना और फोटॉग्रफी अच्छे से होती है. जाहिर है हेवी गेमिंग नहीं कर सकते.

कैमरा
Redmi 6A में आपको मिलता है 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर. इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.2 है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोटॉग्रफी के लिए ये फोन ग्रेट नहीं है और ये इस कीमत के सभी फोन की समस्या है. लेकिन बेसिक फोटॉग्रफी अगर लाइट सही है तो अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं. कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं. ऑटो एचडीआर, टाइम लैप्स और कई तरह के सीन मोड दिए गए हैं जो इसे इस सेग्मेंट में बेस्ट में से एक कैमरा स्मार्टफोन बनाते हैं.

Redmi 5A भी काफी पॉपुलर रहा है और Redmi 6A भी भारत में काफी बिका है. प्राइस कट के बाद Redmi 6A के 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये होगी, जबकि 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी वाला वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेगा. इसी साल अगस्त में Redmi 6A लॉन्च हुआ था और तब इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये ही थी, लेकिन कुछ महीने बाद डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ और इसकी कीमत बढ़ गई. इस दौरान शाओमी ने इस स्मार्टफोन के अलावा दूसरे डिवाइस की भी कीमते बढ़ाई थीं.

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Redmi 6A एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड MIUI 9 पर चलता है. इसमें 18:9 रेश्यो के साथ 5.45-इंच HD+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 2GB रैम के साथ क्वॉड-कोर 2nm MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

朝鲜局势: 新冠疫情后的军事危机忧虑

वॉट्सऐप ने हर महीने डिलीट किए 20 लाख अकाउंट, क्योंकि इनसे गलत कंटेंट शेयर हो रहा था